Big NewsNainital News

Bhimtal Bus Accident : भीमताल में बड़ा सड़क हादसा, एक बच्चे समेत चार की मौत, सामने आई डरा देने वाली तस्वीरें

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के भीमताल में दर्दनाक हादसा हो गया। भीमताल में सलड़ी में रोडवेज की बस गहरी खाई में गिरी है।हादसे में अब तक बच्चे समेत चार लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।

भीमताल में बड़ा सड़क हादसा

नैनीताल जिले के भीमताल के पास स्थित सलड़ी में रोडवेज की हादसे का शिकार हो गई। बस में कुल 27 लोग सवार थे। मिली जानकारी के मुताबिक बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही थी। हादसे में चार लोगों की एक बच्चे, एक महिला और दो पुरूष मौत हो गई।

accident

लेकिन रास्ते में ही बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास 1500 फीट गहरी खाई में गिर गई। घायलों को रेस्क्यू कर सीएचसी भीमताल लाया जा रहा है। जबकि गंभीर रूप से घायलों को हल्द्वानी लाया जा रहा है।

भीमताल बस हादसा

घायलों का रेस्क्यू जारी

मिली जानकारी के मुताबिक घायलों का रेस्क्यू जारी है। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से लड़क पर लाया जा रहा है।

accident

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें