Rudraprayag NewsBig News

रिश्ते तार-तार : भाईयों के बीच हुई कहासुनी, छोटे भाई ने दी बड़े भाई को दर्दनाक मौत

रुद्रप्रयाग में दो भाईयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई. जिसके बाद छोटा भाई अपने बड़े भाई की जान का दुश्मन बन गया. भाई को दर्दनाक मौत देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

छोटे भाई ने दी बड़े भाई को दर्दनाक मौत

घटना बीते मंगलवार की है. जानकारी के अनुसार मरुड़ी सारी गांव में नितिन नेगी की किसी बात को लेकर अपने बड़े भाई श्रीकांत नेगी से छत में बहस हो गई. गुस्साए नितिन ने अपने भाई पर चाकू से वार कर छत से निचे फेंक दिया. लहूलुहान हालत में देख उनका सबसे छोटा भाई श्रीकांत को लेकर अस्पताल पहुंचा.

परिजनों में पसरा मातम

चिकित्सकों ने श्रीकांत को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है मृतक श्रीकांत दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था. मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है. श्रीकांत की मौत के बाद से उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी के अनुसार नितिन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें