SportsHighlight

ICC Champions Trophy 2025 के लिए इन आठ टीमों के बीच होगी भिड़ंत, श्रीलंका और वेस्टइंडीज हुईं बाहर

ICC Champions Trophy 2025 की मेजबानी पाकिस्तान कर रहा है। हालांकि भारतीय टीम के मुकाबले न्यूट्रल जगहों पर खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में टोटल आठ टीमें हिस्सा ले रही है। साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के प्वाइंट्स टेबल के अनुसार टूर्नामेंट के लिए आठ टीमें तय की गई। इस बार की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए वेस्टइंडीज (West Indies) और श्रीलंका (Sri Lanka) क्वालीफाई नहीं कर पाईं।

इन आठ टीमों के बीच होगी भिड़ंत (ICC Champions Trophy 2025)

बता दें कि बीते साल हुए वनडे वर्ल्ड कप में टोटल 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। ऐसे में टॉप-8 टीमों को चैंपियंस ट्रॉफी(Champions Trophy 2025) के लिए क्वालीफाई किया गया है। क्वालीफाई करने वाली टीमों में अफगानिस्तान, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड शामिल है।

श्रीलंका और वेस्टइंडीज नहीं कर पाईं क्वालीफाई

बता दें कि साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका और वेस्टइंडीज प्वाइंट्स टेबल पर आखिरी पायदान पर थी। जहां श्रीलंका नौवें पोजीशन पर थी। इसी के चलते चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम क्वालीफाई नहीं कर पाई। तो वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने तो वनडे वर्ल्ड कप के लिए ही क्वालीफाई नहीं किया था। ऐसे में टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए तो कहां ही क्वालीफाई कर पाएगी।

Champions Trophy Schedule 2025 ind_vs_pak

टीम इंडिया नहीं करेगी पाकिस्तान का दौरा

चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की बात करें तो भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया। जिसके बाद आईसीसी ने बीच का रास्ता चुना। जहां पर पाकिस्तान ही चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। तो वहीं टीम इंडिया के मुकाबले दुबई या फिर श्रीलंका में रखे जाएंगे।

पाकिस्तान है डिफेंडिंग चैंपियन

बता दें कि आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी साल 2017 में खेली गई थी। जिसमें पाकिस्तान ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। भारत को पाकिस्तान ने फाइनल में हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 50 ओवर में 338 रन चार विकेट गवाकर बोर्ड पर लगाए थे।

तो वहीं लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम 30.3 ओवर में 158 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। जिसके चलते पाकिस्तान ने फाइनल मुकाबला 180 रनों के बड़े मार्जिन से जीता था। ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन पाकिस्तान को हराना टीमों के लिए आसान नहीं होगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें