TrendingHighlight

तलाक के जमाने में एक पत्नी ऐसी भी, ब्रेन कैंसर होने पर भी नहीं छोड़ा पति का साथ, रुला देगी बिबेक-सृजना की लव स्टोरी

जो लोग सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं उन्होंने नेपाली इन्फ्लुएंसनर कपल बिबेक पंगेनी (nepali influencer bibek pangeni) और उनकी पत्नी श्रीजना सुबेदी के बारे में तो सुना ही होगा। बता दें कि बिबेक पंगेनी को ब्रेन कैंसर (Brain Cancer) था। सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी ने उनकी इस इलाज के संघर्ष की कहानी शेयर की। हालांकि ये जंग वो जीत नहीं पाए। अब बिबेक-सृजना की लव स्टोरी पूरी दुनिया में चर्चा बटोर रही है।

कथित तौर पर गुरुवार को बिबेक पंगेनी कैंसर से जंग हार गए। इस दौरान उनकी पत्नी उनके साथ डट कर खड़ी रही। जहां एक तरफ पत्नी द्वारा झूठे आरोपों और कपल के डायवोर्स की खबरें समाने आ रही है। तो वहीं दूसरी तरफ नेपाली कपल की ये कहानी प्रेरणादायक है। कैंसर के दौरान भी उन्होंने अपने पति का साथ नहीं छोड़ा। सोशल मीडिया पर इस कपल की स्टोरी वायरल हो रही है।

bibek pangeni

नेपाली इन्फ्लुएंसर कपल बिबेक पंगेनी और श्रीजना सुबेदी की कहानी

सोशल मीडिया पर लोग पति बिबेक पंगेनी के प्रति पत्नी श्रीजना सुबेदी के समर्पण को देखकर भावुक हो गए। बता दें कि नेपाली इन्फ्लुएंसर बिबेक और उनकी पत्नी श्रीजना इंस्टाग्राम पर काफी फेमस थे।ब्रेन कैंसर की वजह से बिबेक का निधन हो गया। यूनिवर्सिटी ऑफ जॉर्जिया में फिजिक्स और एस्ट्रोनॉमी में बिबेक Phd के स्टूडेट थे। साल 2022 में उन्हें इस जानलेवा बिमारी के बारे में पता चला। उन्होंने ब्रेन ट्यूमर से काफी बहादुरी से जंग लड़ी जिसमें उनकी पत्नी ने उनका साथ दिया। कदम से कदम मिलाकर बिबेक की इस जर्नी में उनकी पत्नी ने साथ दिया।

पति की ब्रेन कैंसर से मौत

सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान दोनों की कहानी पर गया। शुरुआत से लेकर आखिरी तक कपल ने पत्नी ने बिबेक की जर्नी शेयर की। साथ ही लोगों से बिबेक के इलाज के लिए डोनेशन भी मांगी। साथ ही लोगों से पति के जल्द ठीक होने की भी प्रार्थना करने को कहा। सृजना ने पति की इस जर्नी के दौरान साहस उम्मीद और प्यार रखा।

स्कूल में हुई मुलाकात

करीब दस साल पहले दोनों की स्कूल में मुलाकात हुई। स्कूल में बिबेक सृजना के सीनियर थे। छह साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी की। जहां अमेरिका में दोनों ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की।

सिरदर्द से शुरू हुआ लक्षण

एक दिन अमेरिका में बिबेक के सिर में बहुत तेज दर्द हुआ। कुछ दिनों बाद उनका चलना फिरना भी बंद हो गया। चेकअप के दौरान पता चला कि बिबेक स्टेज-चार कैंसर से जूझ रहे थे। इस दौरान उनकी कई मेजर सर्जरी हुई। डॉक्टर ने जवाब दे दिया था कि उनके पास जीने के लिए केवल छह महिने है।

इस बीमारी ने दोनों की हंसी-खुशी जिंदगी में ग्रहण लगा दिया। इलाज के दौरान पत्नी ने उनकी जी जान से सेवा की। कीमोथेरेपी के दौरान बिबेक के बाल चले गए। तो उनका सपोर्ट करते हुए उनकी पत्नी ने भी अपने बाल कटवा दिए। हालांकि उन्हें बचाया ना जा सका।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें