HighlightUttarakhand

38वें राष्ट्रीय खेलों में योग को मिली जगह, सीएम धामी बोले जल्द ओलंपिक में भी होगा शामिल

38वें राष्ट्रीय खेलों में योग को शामिल कर लिया गया है। उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी की जा रही है। इसके साथ पहली बार एक खेल के रूप में योग का राष्ट्रीय खेलों में पदार्पण उत्तराखंड की धरती से होने जा रहा है।

ओलंपिक में भी होगा योग शामिल : CM

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में योग का दुनिया भर में व्यापक प्रचार प्रसार हुआ है। वह दिन दूर नहीं, जब योग ओलंपिक खेलों का भी हिस्सा होगा। उत्तराखंड इस मामले में सौभाग्यशाली है कि वह 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी योग खेल के साथ कर रहा है। निश्चित तौर पर इससे ओलंपिक में योग को शामिल करने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी।

2036 में मेडल गेम के रूप में मान्यता दिलाने का है प्रयास : CM

सीएम ने कहा केंद्र सरकार द्वारा अगले ओलंपिक खेलों में योग को प्रारंभिक तौर पर शामिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद साल 2036 के ओलंपिक खेलों में योग को एक मेडल गेम के रूप में मान्यता दिलाने का प्रयास है। सीएम ने कहा राष्ट्रीय खेलों में योग को हिस्सा बनाने की बातें पहले से होती रही हैं, लेकिन उत्तराखण्ड में होने जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में इसे औपचारिक तौर पर शामिल कर लिया गया है।

योग को लेकर एक अलग फेडरेशन का किया निर्माण

सीएम धामी ने कहा केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने योग को लेकर एक अलग फेडरेशन का निर्माण किया है। इस फेडरेशन द्वारा भी योग को ओलंपिक में शामिल करवाने की पैरवी की जा रही है। शुभंकर समारोह में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पी.टी ऊषा ने सार्वजनिक तौर पर योग और मलखंब को राष्ट्रीय खेलों में शामिल करने की जानकारी साझा की थी।

अल्मोड़ा में कराई जाएगी योग की प्रतिस्पर्धा

उत्तराखण्ड ओलंपिक संघ के महासचिव डॉ. डी.के सिंह के अनुसार दो-तीन दिन के भीतर इस संबंध में डायरेक्टर ऑफ कम्पटीशन (डीओसी) की टीम उत्तराखण्ड पहुंच रही है। योग की प्रतिस्पर्धा अल्मोड़ा जिले में कराई जा रही है, जबकि मलखंब के लिए खटीमा चयनित किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें