Almora NewsHighlight

शराब के नशे में ट्रक दौड़ाने वाला ड्राइवर गिरफ्तार, वाहन सीज

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस अभियान चलाए हुए है. पुलिस ने चेकिंग के दौरान शराब के नशे में ट्रक दौड़ाने वाले ड्राइवर को गिरफ्तार किया है.

शराब के नशे में ट्रक दौड़ाने वाला ड्राइवर गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस की टीम लोधिया पर चेकिंग अभियान चलाए हुए थी. इस दौरान पुलिस की टीम ने हल्द्वानी से बागेश्वर जा रही वाहन संख्या UK05-CA-1643 ट्रक को चेकिंग के लिए रोका.

पुलिस ने ट्रक किया सीज

ट्रक का ड्राइवर शराब के नशे में धुत होकर ट्रक दौड़ा रहा था. चालक की पहचान महेश राम निवासी गोलापार, हल्द्वानी के रूप में हुई है. पुलिस ने चालक को अरेस्ट कर मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें