Dehradun NewsHighlight

ऑनलाइन ट्रेडिंग ने छात्र को बनाया चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून पुलिस ने परीक्षा केन्द्र के बाहर रखे मोबाइल फोन का सफाया करने वाले आरोपी को अरेस्ट कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. युवक ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में हुए भारी नुकसान की भरपाई करने के चोरी की घटना को अंजाम दिया था.

निजी शिक्षण संस्थान से फोन चुराने वाला छात्र अरेस्ट

पुलिस को मंगलवार को नंदिनी किशोर ने तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को एक निजी शिक्षण संस्थान में परीक्षा देने आई थी. इस दौरान उन्होंने अपना बैग परीक्षा केन्द्र के बाहर रखा गया था. जिसमें से अज्ञात चोर द्वारा बैग से मोबाइल फोन चोर कर लिया. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की.

पुलिस की टीम ने घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू किए. जिसमें एक संदिग्ध युवक व्यक्ति बैगों के आस-पास घूमता हुआ दिखाई दिया. आरोपी की पहचान सोफियान हुसैन पुत्र मुशब्बर हुसैन के रूप में हुई. पुलिस ने सोफियान को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की. आरोपी ने बताया कि वो एक निजी शिक्षण संस्थान का छात्र है.

ऑनलाइन ट्रेडिंग में हुआ था भारी नुकसान

16 दिसंबर को वो अपने दोस्तों को उक्त शिक्षण संस्थान में परीक्षा के लिये छोडने गया था. इस दौरान उसे परीक्षा केन्द्र के बाहर कुछ बैग रखे दिखाई दिए. आरोपी को ऑनलाइन ट्रेडिंग में बहुत घाटा हो गया था, जिसकी भरपाई करने के लिये उसने बहार रखे बैगों से मोबाइल फोन चोरी कर लिए. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके दोस्त के फ्लेट में रखे फोन बरामद कर लिए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें