International News

मध्य कांगो में फिमी नदी में पलटी नाव, 26 लोगों की मौत, कई लापता

मध्य कांगो में मंगलवार को एक नाव फिमी नदी में पलट गई। हादसे में बच्चों समेत 26 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग लापता हो गए हैं। यह घटना कांगो की राजधानी किंशासा से उत्तर पूर्व में स्थित इनोंगो शहर के पास हुई।

नाव में 100 से ज्यादा लोग थे सवार

जानकारी के अनुसार नाव में 100 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे के बाद लापता लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों को मरने वालों की संख्या में और इजाफा होने का डर है। बताया जा रहा है कि ज्यादा लोगो होने की वजह से नाव ओवरलोड थी। अब तक 25 शव बरामद हो चुके हैं।

इस साल का चौथा हादसा

बता दें कि यह हादसा माई-एनडोम्बे प्रांत में इस साल का चौथा हादसा है। यह क्षेत्र नदियों से घिरा हुआ है और यहां के लोग नगी परिवहन पर निर्भर हैं। कांगो सरकार ने अक्सर ओवरलोडिंग के खिलाफ चेतावनी दी है और जल परिवहन के लिए सुरक्षा उपायों का उल्लंघन करने वालों को दंडित करने की प्रतिबद्धता जताई है। इसके बावजूद, दूरदराज के इलाकों में लोग उपलब्ध सड़कों के लिए सार्वजनिक परिवहन का खर्च वहन करने में असमर्थ हैं।

Back to top button