UttarakhandBig News

धामी सरकार ने दी जल और सीवर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, पढ़ें पूरी खबर

धामी सरकार ने जल और सीवर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। शासन द्वारा जल और सीवर के अवशेष देयकों के एकमुश्त भुगतान पर सम्पूर्ण सरचार्ज माफी की अवधि को 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया गया है।

सीएम धामी ने उत्तराखंड के जल और सीवर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत दी है। यदि उपभोक्ता अपने पुराने बिल का एकमुश्त भुगतान करते हैं तो उन पर लगने वाला पूरा चार्ज 31 मार्च 2025 तक माफ़ रहेगा. शासन ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। सम्पूर्ण सरचार्ज माफी की अवधि को बढ़ा कर 31 मार्च 2025 तक कर दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बीते नवंबर माह में जल और सीवर के अवशेष देयकों का 31 दिसंबर तक एकमुश्त भुगतान किए जाने पर विलंब शुल्क की धनराशि को शत प्रतिशत माफ करने की घोषणा की गई थी। जिसका बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने लाभ उठाया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें