Dehradun NewsHighlight

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने की सीएम से मुलाकात, चेम्बर्स निर्माण और विकास शुल्क माफी का किया अनुरोध

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष राजीव शर्मा, सचिव राजबीर सिंह बिष्ट एवं अन्य पदाधिकारियों ने भेंट की।

बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सीएम धामी से नवीन दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के चेम्बर्स के निर्माण के लिए सहयोग धनराशि देने का अनुरोध किया। इसके साथ ही एमडीडीए में प्रस्तुत मानचित्र में विकास शुल्क को माफ किए जाने का भी आग्रह किया.

बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन के अधिकांश सदस्य नये अधिवक्ता हैं। जो विभिन्न जनपदों से आकर अधिवक्ता व्यवसाय में कार्यरत हैं। उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह भवन निर्माण में आने वाले व्ययों में आनुपातिक सहयोग कर सकें। इस संबंध में उन्होंने सीएम से समर्थन की अपील की।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें