Dehradun NewsHighlight

दून के इस नामी अस्पताल से हो रहे थे मोबाइल चोरी, पुलिस ने किया आरोपियों को अरेस्ट

देहरादून के निजी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों ने मरीज के तीमारदार का मोबाइल चोरी कर लिया. पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

अस्पताल के कर्मचारियों ने किया फ़ोन पर हाथ साफ़

पुलिस के अनुसार बीते मंगलवार को चारू गुप्ता निवासी प्रेमनगर ने मामले को लेकर तहरीर सौंपी थी. जिसमें महिला ने बताया था कि उनके पति सौरभ एक निजि हायर सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती हैं. 15 दिसंबर को अज्ञात चोर ने उनके वार्ड के सोफे में रखे आईफोन को चोरी कर लिया. इसी दौरान उनके बगल के वार्ड में भर्ती एक अन्य मरीज का सैमसंग का स्मार्ट फोन भी किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

पुलिस ने किया आरोपियों को अरेस्ट

पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए. इसके साथ ही मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से भी आरोपियों के संबंध में जानकारी ली. सोमवार रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने मसूरी रोड के पास स्थित मैक्स अस्पताल के पास से दो आरोपी मोनू (28) पुत्र राजेश कुमार निवासी पंजाब और हरीश (33) पुत्र बलजिंदर कुमार निवासी पंजाब को चोरी किए मोबाइल फोनो के साथ गिरफ्तार कर लिया.

लालच में आकर दिया वारदात को अंजाम

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनों उक्त निजि अस्पताल में कार्य करते है. महंगे मोबाइल देखकर वो लालच में आ गये और उन्हें चोरी कर लिया गया. दोनों आरोपी उक्त मोबाइल फोनों को सस्ते दामों में बेचने की फिराक में थे पर इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें