Almora NewsHighlight

स्कूटी से फर्राटा भर रहा था किशोर, पुलिस ने वसूला 25 हजार का जुर्माना

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस का अभियान जारी है. पुलिस ने स्कूटी दौड़ाते एक किशोर के अभिभावकों से 25 हजार रुपए का चालान वसूला है.

पुलिस ने वसूला 25 हजार का जुर्माना

अल्मोड़ा के एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में पुलिस जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाए हुए है. पुलिस ने स्कूटी भगाते एक किशोर को पकड़ा है. किशोर यातायात के नियमों की धजिया उड़ा रहा था. पुलिस ने किशोर के अभिभावकों से 25 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है. पुलिस ने किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द करते हुए काउंसलिंग कर भविष्य में अपने नाबालिग बच्चे को वाहन न देने की हिदायत दी है.

यात्रियों को किया जागरूक

वहीं पुलिस ने आज टैक्सी, बसों की सघन चेकिंग की. इस दौरान पुलिस neb बस चालकों और परिचालकों को बसों में क्षमता से अधिक सवारी ना लेकर जाने की हिदायत दी. इसके साथ ही समय-समय पर बसों का सही प्रकार से रखरखाव करने के लिए निर्देशित किया. पुलिस ने यात्रियों को जागरूक किया कि यदि बस चालक क्षमता से अधिक सवारी बैठाते हैं तो तुरंत इमरजेंसी नम्बर 112 पर काल कर शिकायत करें, जिससे दुर्घटनाओं को होने से रोका जा सके.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें