Uttarkashi NewsHighlight

सोशल मीडिया पर किया था युवती का अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस ने किया गुजरात से अरेस्ट

सोशल मीडिया पर युवती की अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था.

युवती की अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने वाला आरोपी अरेस्ट

सोशल मीडिया पर एक युवती की अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने के मामले में जुलाई 2024 में पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी थी. पीडिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध 67 IT Act में मुकदमा दर्ज कर लिया. उक्त प्रकरण में आरोपी ठाकुर कीर्ति भाई पुत्र रणछोड़ निवासी गुजरात पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था.

पुलिस ने आरोपी को गुजरात से दबोचा

आरोपी की गिरफ्तारी केलिए गैर जमानती वारंट जारी किया गया. जिसके क्रम में पुलिस ने लोकेशन और सुरागरसी पतारसी करते हुए पुलिस टीम के साथ दबिश देकर 13 दिसंबर को आरोपी ठाकुर कीर्ति भाई को गुजरात से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें