Haridwar NewsHighlight

आगामी निकाय चुनाव के लिए हो रहा था शराब का स्टॉक एकत्रित, पुलिस ने किया अरेस्ट

हरिद्वार पुलिस ने 20 पेटी शराब के साथ 2 तस्करों को दबोचा है. बताया जा रहा है आरोपियों का आगामी चुनाव के लिए शराब को स्टॉक करने का प्लान था. जिस पर्व पुलिस ने पनिब फेर दिया. बरामद शराब की कीमत बाजार में 1 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.

आगामी चुनाव के लिए शराब का स्टॉक हो रहा था जमा

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पुलिस को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सख्त चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं. इसी क्रम में पुलिस ने थाना बहादराबाद क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस टीम ने मुस्तैदी का परिचय देते हुए निकाय चुनाव के समय बेचने के लिए स्टॉक बनाने की जुगत में लगे दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 20 पेटी देशी शराब (माल्टा मार्का) बरामद की है.

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

तस्करों की पहचान विशाल पुत्र बीरम सिंह निवासी झबरेडा और राहुल पुत्र जागशेर निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है. आरोपी आगामी निकाय चुनाव के लिए शराब की तस्करी का रहे थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें