Nainital NewsBig News

हल्द्वानी बाजार में लगी भीषण आग, पांच दुकानें जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान

हल्द्वानी में बीती रात नया बाजार में भीषण आग लग गई. आग लगने से पांच दुकानें खाक हो गई. आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

हल्द्वानी बाजार में लगी भीषण आग

घटना रविवार रात की है. नया बाजार में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. पांच दुकानें आग की चपेट में आ गई. आग के कारण पूरी दुकान खंडहर में तब्दील हो गई. मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. जिसके चलते फायर टेंडर को मौके पर पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

कई लोग चोटिल

पुलिस ने भीड़ को तीतर बितर करने के लिए डंडे फटकार कर इधर उधर किया. जिससे मौके पर भगदड़ मच गई. जिसके चलते कई लोगों को चोट लग गई. आग लगने से 50 लाख तक नुकसान बताया का रहा है. लोगों का आरोप है कि अगर दमकल विभाग की गाड़िया तत्काल मौके पर पहुंचती तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें