Almora NewsHighlight

ट्रक चालक को प्रेशर हॉर्न बजाना पड़ा भारी, MV Act के तहत काटा चालान

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में जिले में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है. पुलिस ने प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने पर एक ट्रक चालक का चालान काटा है.

ट्रक चालक को प्रेशर हॉर्न बजाना पड़ा भारी

अल्मोड़ा के एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में जिले में सघन चेकिंग अभियान जारी है. अल्मोड़ा पुलिस के थाना दन्या ने प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने पर एक ट्रक चालक के विरुद्ध कार्यवाही की है. दन्या के थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में दन्या पुलिस ने थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया था.

MV Act के तहत काटा चालान

पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान स्कूली बस, टैक्सी, ट्रक को चैक किया. जिसमें एक ट्रक चालक द्वारा प्रेशर हॉर्न लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाया जा रहा था. पुलिस ने चालक के विरुद्ध एमवीएक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की है. इसके साथ ही वाहन में लगे प्रेशर हॉर्न निकलवाए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें