National

Year Ender 2024: इस साल गूगल में सबसे ज्यादा इन भारतीय लोगों को किया सर्च, यहां देखें लिस्ट

साल 2024 खत्म होने को है। ऐसे में इस साल कई भारतीय लोग है जिन्हें गूगल में काफी सर्च किया गया है। सर्च इंजन गूगल ने सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप-10 लोगों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा जिसे सर्च किया गया है वो विनेश फोगाट है। आइए जानते हैं कौन लोग है जो इस साल लाइमलाइट में रहे।

विनेश फोगाट

साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई भारतीय हस्तियों में सबसे पहला नाम आता है रेसलर विनेश फोगाट का। दरअसल, विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक्स में महिलाओं की 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल फाइनल में केवल 100 ग्राम ज्यादा वजन के कारण डिस्कवालिफाई हो गई थी। इस घटना ने विनेश फोगाट को सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग बना दिया गया था। इसी के साथ विनेश फोगाट हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से जुलाना सीट से चुनाव लड़ी और विधायक बनी।

नीतिश कुमार

गूगल सर्च में दूसरे नंबर पर बिहार के सीएम नीतिश कुमार है। लोकसभा चुनाव से पहले नीतिश कुमार ने राजद का साथ छोड़कर एनडीए का साथ पकड़ लिया। इसके लिए उन्हें सोशल मीडिया में काफी ट्रोल किया गया था।

चिराग पासवान

नीतिश कुमार के बाद नंबर आता है चिराग पासवान का। चिराग पासवान ने फिल्मों से राजनीति में कदम रखा है और लोकसभा चुनाव के दौरान वह काफी चर्चाओं में रहे। मोदी सरकार में उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया। इतना ही नहीं, कंगना रनौत के साथ उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसके बाद चिराग पासवान को गूगल पर काफी ज्यादा सर्च किया गया।

हार्दिक पाण्डया

इस लिस्ट में क्रिकेटर हार्दिक पाण्डया का नाम भी है। 2024 में हार्दिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में रहे।

पवन कल्याण

अभिनेता से राजनेता बने पवन कल्याण आंध्र प्रजेश के डिप्टी सीएम हैं। आंध्र प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें पवन कल्याण की जनसेना पार्टी ने चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी और बीजेपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। चुनाव में जीत के बाद पवन कल्याण को आंध्र प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया।

शशांक सिंह

गूगल लिस्ट में क्रिकेटर शशांक सिंह का नाम भी शामिल है। शशांक सिंह ने साल 2024 में खेले गए आईपीएल मैच में काफी कमाल की बल्लेबाजी की थी, उनकी बल्लेबाजी ने सबको चौंका दिया था।

पूनम पांडेय

साल 2024 में पूनम अपनी मौत की झूठी खबर को लेकर काफी चर्चाओं में रही। हालांकि बाद में पूनम पांडेय की मौत की खबर झूठी साबित हुई थी।

राधिका मर्चेंट

राधिका मर्चेंट भी गूगल में सबसे ज्यादा चर्चाओं में रही। अनंत अंबानी से शादी को लेकर पूरी दुनिया भर में वो चर्चाओं में रही।

अभिषेक शर्मा

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा ने आईपीएल 2024 के दौरान काफी कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होनें इसी साल भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। अभिषेक शर्मा अपनी बल्लेबाजी और युवा फैन फॉलोइंग के लिए काफी मशहूर हुए थे। यही कारण रहा कि उन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

लक्ष्य सेन

उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले 23 साल के लक्ष्य सेन इसी साल हुए पेरिस ओलंपिक खेलों में बैंडमिंटन की पुरुष एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचे थे। हालांकि, सेमीफाइनल में हार के कारण उन्हें कांस्य पदक से भी वंचित रहना पड़ा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें