UttarakhandBig News

शीतकाल में ITBP के जवान करेंगे बद्री-केदार धाम की सुरक्षा, दोनों धामों में एक-एक प्लाटून तैनात

बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में शीतकालीन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए शीतकाल के लिए भारतीय तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों की तैनाती कर दी गई है. दोनों धामों में आईटीबीपी की एक – एक प्लाटून तैनात हुई है.

शीतकाल में ITBP के जवान करेंगे बद्री-केदार धाम की सुरक्षा

बता दें भारतीय तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवानों के अलावा बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के कार्मिक भी शीतकाल में मंदिरों की सुरक्षा देखेंगे. शीतकाल में मंदिर की सुरक्षा को लेकर बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने पत्र लिख कर धामों में आईटीबीपी की तैनाती का अनुरोध किया था.

BKTC ने किया था अनुरोध

बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अनुरोध के बाद ही केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा दोनों धामों के कपाट बंद होने के बाद हर साल आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की जाती है. इस सुरक्षा व्यवस्था के तहत आईटीबीपी के जवानो को अत्यधिक ठंडे और कठिन परिस्थितियां में भी सतर्कता से ड्यूटी देने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें