वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती

वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लालकृष्ण आडवाणी को रूटीन चेकअप के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल वह डॉक्टर्स की निगरानी में है और उनकी हालत स्थिर है।
पहले भी हुए थे आडवाणी बीमार
बता दें कि इससे पहले इस साल अगस्त महीने में भी आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जुलाई में भी देश के पूर्व गृह मंत्री लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एम्स में डॉ. अमलेश सेठ की निगरानी में उनका इलाज किया गया था। उस समय आडवाणी को यूरोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया था।
इस साल मिला भारत रत्न
लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर, 1927 को पाकिस्तान के कराची में हुआ था। बीती 8 नवंबर को ही आडवाणी न अपना 98वां जन्मदिन मनाया है। साल 2002 से 2004 तक वे भारत के उफ प्रधानमंत्री रहे हैं। 1999 से 2004 तक केंद्रीय मंत्री रहे। लाल कृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति मुर्मू ने उनके आवास में जाकर आडवाणी को यह सम्मान प्रदान किया।