Dehradun NewsBig News

आयुर्वेद एक्सपो आयोजन स्थल के पास रसोई कॉर्नर में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है. आयुर्वेद एक्सपो आयोजन स्थल के पास रसोई कॉर्नर में अचानक भीषण आग लग गई. जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

आयुर्वेद एक्सपो आयोजन स्थल के पास रसोई कॉर्नर में लगी भीषण आग

बता दें परेड ग्राउंड में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एक्सपो का आयोजन किया जा रहा है. यहां आयोजन स्थल के पास रसोई कॉर्नर में अचानक भीषण आग लग गई. सिलिंडर में आग लगने से तंबू और सामान जलकर राख हो गया है. आग की लपटे देख मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया.

कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. बता दें परेड ग्राउंड में चार दिवसीय विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें देश दुनिया से हजारों डेलीगेट्स हिस्सा ले रहे हैं. सम्मेलन में 54 देशों के 350 से अधिक डेलीगेट्स देहरादून पहुंचे हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें