SportsHighlight

D Gukesh ने चौथी तक की है पढ़ाई, अपने तेज दिमाग से जीता वर्ल्ड चेस चैंपियन का खिताब

18 साल के डी गुकेश ने सबसे कम उम्र में वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप जीतकर (World Chess Champion D Gukesh ) इतिहास रच दिया। सिंगापुर में हुए चेस चैंपियनशिप में गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को 14वें और आखिरी राउंड में हराकर सबसे युवा चेस चैंपियन बन गए है।

नए वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद इंडियन ग्रैंडमास्टर डी गुकेश को 2.5 मिलियन डॉलर का प्राइज मिलेगा। बता दें कि गुकेश दूसरे भारतीय है जिन्होंने वर्ल्ड चेस चैंपियन का खिताब जीता हैं। इससे पहले दिग्गज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद पांच बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीत चुके है। आखिरी बार आनंद ने साल 2013 में मैग्नस कार्लसन को हराकर ये खिताब अपने नाम किया था।

चौथी कक्षा तक ही पढ़े है शतरंज के युवा चैंपियन डी गुकेश (World Chess Champion D Gukesh)

गुकेश की स्कूली शिक्षा की बात करे तो उन्होंने चेन्नइ के मेल अयनंबक्कम के वेलाम्मल विद्यालय (Velammal Vidyalaya) से पढ़ाई की है। शतरंज के युवा चैंपियन डी.गुकेश ने केवल चौथी तक पढ़ाई की है। चौथी कक्षा के बाद उन्होंने रेगुलर स्कूल जाना बंद कर दिया था। फॉर्मल शिक्षा उन्होंने केवल चौथी तक ही ली है। शतरंज के करियर पर फोकस करने के लिए उसके बाद वो स्कूल नहीं गए।

स्कूल ने चैस चैंपियन को किया सम्मानित

ऐसे में अपने स्कूल के छात्र विश्व चेस चैंपियन के रूप में डी गुकेश की जीत का जश्न मनाते हुए स्कूल ने एक शानदार कार्यक्रम होस्ट किया। स्कूल ने अपने स्टार पूर्व छात्र को एक लग्जरी कार, $60,000 यानी लगभग 50 लाख रुपये से अधिक की कीमत वाली एक मर्सिडीज बेंज, गिफ्त में दी।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें