Big NewsDehradun News

अलकनंदा एंक्लेव हुई बुजुर्ग की हत्या हुआ खुलासा, दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नौ दिसंबर को देहरादून के अलकनंदा एंक्लेव में हुई बुजुर्ग की हत्या से हड़कंप मच गया था। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोपियों को पुलिस ने देहरादून बसन्त विहार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।

अलकनंदा एंक्लेव हुई बुजुर्ग की हत्या हुआ खुलासा

अलकनंदा एंक्लेव में बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसएसपी ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को थाना बसन्त विहार क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नवीन कुमार और अन्नत जेन को अरेस्ट किया है।

किराए का कमरा देखने गए थे और कर दी हत्या

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी किराए पर कमरा देखने के लिए पहले बुजुर्ग व्यक्ति के घर गए थे। इस दौरान उन्हें घर पर बुजुर्ग के अकेले रहने की जानकारी मिली। जिसके बाद दोनों आरोपियों ने प्लान बनाया और वो बुजुर्ग को डराकर उनसे पैसा लेने के मंसूबे से घर में घुस गए।

लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति के पास पैसा ना मिलने और पहचाने जाने की डर से दोनों ने रिटायर्ड ओनजीसी के अधिकारी की हत्या कर दी। आरोपियों ने पेपर कटर से बुजुर्ग की हत्या की थी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें