HighlightDehradun News

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी पूर्व सैनिकों को सौगात, विकासनगर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का शुभारंभ

पछवादून के पूर्व सैनिकों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तोहफा दिया है। कैबिनेट मंत्री जोशी ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का शुभारंभ कर पूर्व सैनिकों सौगात दी है। गौरतलब है कि पूर्व सैनिकों को सैनिक कल्याण से जुड़े कामों के लिए आए दिन देहरादून के चक्कर लगाने पड़े रहे थे। जिससे उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब विकासनगर कार्यालय खुलने के बाद पूर्व सैनिकों आवाजाही की दिक्कतो को काफी राहत के अपने कार्यों में सहुलियत मिल सकेंगी।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी पूर्व सैनिकों को सौगात

सैनिक कल्याण और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी आज विकासनगर पहुंचे। जहां उन्होंने हरबर्टपुर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का शुभारंभ किया। जहां कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों पूर्व सैनिक भी मौजूद रहे। बता दें कि पछवादून क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों की सैनिक पृष्ठभूमि रही है। जिसके चलते आज भी यहां के हजारों लोग आज भी सेना में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

विकासनगर में जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का शुभारंभ

यहां करीब 14 हजार से अधिक पूर्व सैनिक भी यहां निवास कर रहे हैं। जिनको पहले जहां सैनिक कल्याण से जुड़े कामों के लिए देहरादून के चक्कर लगाने पड़े रहे थे। वहीं अब यहां जिला सैनिक कल्याण कार्यालय का शुभारंभ हो जाने से उन्हें काम करवाने में तो सहुलियत मिलेगी। इसके साथ ही उनका समय भी बचेगा।

भाजपा सरकार में हर वर्ग को ध्यान में रख कर रही काम

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि भाजपा सरकार में हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए काम किया जा रहा है। जिसमें सबसे अहम देश के सिपाहियों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कहा कि भाजपा कहने में नहीं करने में विश्वास रखती है। कहा कि हरबर्टपुर में खुला सैनिक कल्याण कार्यालय से यहां के हजारों पूर्व सैनिकों को लाभ मिलेगा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें