Big NewsUttarakhand Chamoli News

चमोली में यहां सेना का वाहन हादसे का शिकार, दो जवान घायल

चमोली में मंगलवार को औली से ज्योतिर्मठ की ओर आ रहा सेना का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में दो जवान घायल हो गए। सेना के वाहन को खाई से निकालने की कोशिश की जा रही है।

औली से ज्योतिर्मठ की ओर आ रहा सेना का वाहन हादसे का शिकार

मंगलवार को औली के पास सेना का एक वाहन खाई में गिर गया। मिली जानकारी के मुताबिक औली से चार किमी पीछे सेना का वाहन रपटने से सड़क से नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में सेना के दो जवानों को हल्की चोटें आई हैं।

accident

सेना द्वारा वाहन को निकालने का किया जा रहा प्रयास

बताया जा रहा है कि सेना द्वारा वाहन को खाई से बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है। कोतवाल राकेश भट्ट ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ सेना का वाहन छोटा था जो कि औली मार्ग पर रपट गया। जिस कारण वो खाई में गिर गया। अभी तक इस बारे में उन्हें लिखित में कोई सूचना नहीं मिली है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें