HighlightHaldwani NewsUttarakhand

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आक्रोश, दून से लेकर हल्द्वानी तक सड़कों पर उतरे लोग

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ देवभूमि उत्तराखंड में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आज राजधानी देहरादून से लेकर हल्द्वानी तक लोग सड़कों पर उतरे। हल्द्वानी में विभिन्न धर्मों और संगठनों के हजारों लोगों ने इकट्ठा होकर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की है।

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आक्रोश

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ देहरादून में भारी आक्रोश देखने को मिला। मंगलवार को देहरादून में व्यापारी संगठन की ओर से बंद बुलाया गया। विरोध में आज दो घंटे तक बाजार को बंद रखा गया। इस दौरान जन आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Bangladeshi Hindus
देहरादून में विरोध प्रदर्शन

देहरादून में निकाली गई जन आक्रोश रैली

देहरादून में जहां विरोध में पलटन बाजार को बंद कर जन आक्रोश रैली निकाली गई। तो वहीं डोईवाला में भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल और हिंदू संगठन से जुड़े सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन किया। डोईवाला में लोगों ने रैली निकालकर अपना विरोध जताया। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया।

Bangladeshi Hindus
हल्द्वानी में प्रदर्शन

हल्द्वानी में भी सड़कों पर उतरे लोग

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ हल्द्वानी में भी लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मंगलवार को हल्द्वानी में सड़कों पर विभिन्न धर्मो और संगठनों के हजारों लोग उतरे।

उन्होंने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर केंद्र सरकार से कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि भाजपा ने भी इस आक्रोश रैली को अपना पूरा समर्थन दिया। आक्रोश रैली में लोगों ने एक रहोगे सेफ रहोगे का नारा लगाया। इसके साथ ही कमिश्नर के माध्यम से राष्ट्रपति को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी भेजा।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें