Pithoragarh NewsHighlight

किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजा

नाबालिग को विवाह के उद्देश्य से भगाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है.

नाबालिग को भगाने वाले गिरफ्तार

पुलिस ने अनुसार कोतवाली धारचुला में 17 नवम्बर को रांथी, धारचुला निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी. जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग भतीजी घर से गायब है. कई प्रयासों के बाद भी वह नहीं मिल रही थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की.

समझौता करने के लिए रांथी आए थे आरोपी

मामले की पड़ताल के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नाबालिग को विक्रान्त राठी (35) पुत्र दलवीर सिंह निवासी उत्तर प्रदेश और रविन्द्र खोखर (40) पुत्र सुखबीर सिंह निवासी उत्तर प्रदेश द्वारा विवाह के उद्देश्य से भगाकर ले जाया गया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारचुला से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है दोनों आरोपी विवाह का समझौता करने के लिए रांथी आए थे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें