HighlightChampawat News

कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष ने भाजपा सरकार को बताया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नजरबंदी की निंदा

कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष भागीरथ भट्ट ने सरकार पर निशाना साधते हुए भाजपा सरकार को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बताया भट्ट ने शनिवार को मीडिया में दिए गए बयान में मुख्यमंत्री के शुक्रवार को हुए लोहाघाट दौरे को सरकारी धन की बर्बादी बताया।

कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष ने BJP सरकार को बताया प्रा. लिमिटेड कंपनी

कांग्रेस के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष भागीरथ भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री एक प्राइवेट स्कूल का उद्घाटन कर प्राइवेट शिक्षा व स्कूलों को बढ़ावा दे रहे हैं और प्रदेश में सरकारी स्कूल बदहाल पड़े हैं। विद्यालय के भवन जर्जर हो चुके हैं शिक्षकों की भारी कमी से छात्र-छात्राएं जूझ रहे हैं और मुख्यमंत्री नोनिहालों का भविष्य बनाने की बात कर रहे हैं।

भागीरथ भट्ट ने कहा कल युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री से जन समस्याओं को लेकर मिलने जा रहे थे तो सरकार ने लोकतंत्र की हत्या कर उन्हें नजर बंद और गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए कांग्रेस पार्टी पुलिस व प्रशासन की घोर निंदा करती है। उन्होंने कहा अगर मुख्यमंत्री किसी इंजीनियरिंग कॉलेज या इंटर कॉलेज का उद्घाटन करने आते तो कांग्रेस उनका स्वागत करती है।

कांग्रेस सीएम धामी के दौरे का करेगी विरोध

भट्ट ने कहा अगली बार से चंपावत जिले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में कांग्रेस पहले प्रशासन से मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय मांगेगी अगर मिलने नहीं दिया गया तो कांग्रेस मुख्यमंत्री के दौरे का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि आदर्श चंपावत में पलायन से गांव के गांव खाली हो चुके हैं। बेरोजगार युवा होटल में बर्तन धोने को मजबूर है।

भाजपा सरकार उतर चुकी है तानाशाही पर

स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। प्रदेश की विकाश योजनाओ में जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है और सरकार झूठे बयान देकर अपनी पीठ थपथपा रही है। सरकार में लंबे समय से चार मंत्री पद खाली पड़े हैं पर उन्हें अभी तक भरा गया है। एक साल से नगर निकायों में प्रशासक बैठा दिए गए हैं जिस कारण नगरों का विकास कार्य ठप पड़ा है।

सरकार अभी भी चुनावो से दूर भाग रही है पंचायतो में प्रशासक तैनात कर दिए गए हैं। पहली बार नियमों को तोड़कर जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष को प्रशासक नियुक्ति किया गया है। भट्ट ने कहा सरकार तानाशाही पर उतर चुकी है जिसका कांग्रेस पूरा विरोध करेगी। उन्होंने कहा सरकार समय से निकाय व पंचायत चुनाव को संपन्न कराए और संविधान से ना खेलें।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें