Rudraprayag NewsBig News

बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे सीएम धामी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बीते शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर रुद्रप्रयाग पहुंचे थे. रविवार सुबह सीएम धामी बाबा केदार के शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे. वहां पहुंचकर सीएम ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की.

ओंकारेश्वर मंदिर पहुंचे सीएम धामी

सीएम धामी ने उखीमठ में शीतकालीन यात्रा का शुभारंभ करते हुए, प्रशासन द्वारा यात्रा के लिए की गई विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण भी किया. इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को शीतकालीन यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया.

शीतकालीन यात्रा शुरू होने से तीर्थाटन को मिलेगा बल : CM

सीएम धामी ने कहा प्रदेश में शीतकालीन यात्रा के शुभारंभ से देवभूमि का तीर्थाटन व पर्यटन और भी सशक्त होगा. इससे न केवल साल भर पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा, बल्कि यहां के छुपे हुए पर्यटन स्थल भी प्रचलित होंगे. इसके साथ ही स्थानीय निवासियों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो उनकी आर्थिक स्थिति को सुरक्षित बनाने में सहायक होंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें