Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, सीएम ने रैन-बसेरों में सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कई इलाकों के लिए हल्की बारिश तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिए बर्फबारी की संभावना जताई है. मौसम वैज्ञानिकों के अलर्ट के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलों के डीएम को रैन-बसेरों में सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश दिए हैं.

सीएम ने रैन-बसेरों में सुविधाएं बढ़ाने के दिए निर्देश

उत्तराखंड में मौसम विभाग की ओर से बारिश के साथ ही ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है. जिसके बाद सीएम धामी ने शनिवार को सभी जिलों के जिलाधिकारियों को रैन-बसेरों में पर्याप्त सुविधाएं जुटाने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को रजाई और कंबल वितरित करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही सीएम ने सभी प्रमुख स्थानों पर अलाव के भी इंतजाम करने के लिए निर्देशित किया है.

आवासहीन लोगों को किया जाए रैन बसेरों में शिफ्ट

सीएम ने कहा कि तहसील स्तर पर ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम कर लिए जाएं. जरूरत के अनुसार रैन बसेरे शुरू करने के साथ ही रैन-बसेरों में आवासहीन लोगों और परिवारों को शिफ्ट किया जाए. खासकर बच्चों, महिलाओं और बीमार लोगों को तत्काल रैन-बसेरा की सुविधा दी जाए. जिला प्रशासन अपने स्तर से सावधानी बरतते हुए जरूरतमंद लोगों को हर तरह की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं.

IMD ने जारी किया बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों ने आठ और नौ दिसंबर को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के लिया बर्फ़बारी की संभावना जताई है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 10 दिसंबर के बाद प्रदेश में मौसम फिर शुष्क हो जाएगा. लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आ सकती है. जिससे पहाड़ों से लेकर मैदानों तक ठिठुरन में इजाफा होगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें