Dehradun NewsBig News

आज दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगे बी एल संतोष, निकाय चुनाव तैयारियों की करेंगे समीक्षा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बी एल संतोष आज निकाय चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने उत्तराखंड पहुंचेंगे. इस दौरान वह पार्टी के नगर निगम प्रभारी, जिला प्रभारी, सह प्रभारी के साथ मीटिंग करेंगे.

दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आएंगे बी एल संतोष

शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बी एल संतोष दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे. शाम चार बजे वह भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे. जिसके बाद वह सभी जिला प्रभारियों, सह प्रभारियों और नगर निगम चुनाव प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक में निगमों, नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों की चुनावी रणनीति की तैयारियों को लेकर जानकारी लेंगे.

कल दिल्ली के लिए रवाना होंगे बी एल संतोष

शाम साढ़े सात बजे से नौ बजे के बीच वह एक अन्य महत्वपूर्ण प्रदेश टोली बैठक में शामिल होंगे. टोली बैठक में प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और महामंत्री अजेय कुमार समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे. बी एल संतोष आज रात्रि प्रवास बीजापुर गेस्ट हाउस में करने के बाद कल सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें