Rudraprayag NewsBig News

रिश्ते का खून : दो भाईयों ने पिता को इस वजह से उतारा था मौत के घाट, वजह जान उड़ जाएंगे आपके भी होश

रुद्रप्रयाग के केदारघाटी में दो युवकों ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया. पिता की हत्या करने के बाद उन्होंने पिता का शव नदी किनारे ले जाकर जला दिया. पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया.

पिता की क्रूरता से हो गए थे परेशान

बड़े बेटे ने अपना गुनाह स्वीकार लिया है. आरोपी ने कहा उसके पिता बहुत ही क्रूर थे. जब से मैंने होश संभाला पिता के हाथ में डंडा ही देखा. बिना बात के वो कभी सिर पर डंडा मार देते तो कभी हाथ पैरों में. बचपन से लेकर आज तक पिता ने कभी दुलार नहीं किया. हर छोटी बात पर केवल मार ही पड़ती थी.

सालों पहले मां और बहनें परेशान होकर छोड़ गई थी घर

आरोपी ने कहा पिता की क्रूरता ने पूरे परिवार को ख़त्म कर दिया. उनकी वजह से मां और बहनें भी चली गई. गांव से भी पिता का कोई संपर्क नहीं था. वह गांव से दूर घाट किनारे कच्चा घर बनाकर रह रहे थे. आरोपी ने कहा हर छोटी-छोटी बात के लिए मार खाने से परेशान होकर वो 15 साल की उम्र में ही मुंबई चला गया. वहां नौकरी कर वो अपना पेट भर रहा था.

उस रात भी हुई थी पिता से बहस

आरोपी ने कहा पिता की क्रूरता की हद पार होने पर सालों पहले मां और बहनें भी छोड़कर चली गई. बहनों ने खुद ही अपनी शादी कर ली. दो दिन पहले ही घर आया था. पिता से बुधवार रात को भी किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन वो गाली गलौज करने लगे. जिससे गुस्से में आकर पिता को मौत के घाट उतार दिया.

आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी

मामले को लेकर रुद्रप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया की मृतक के बड़े बेटे ने पिता की हत्या करना स्वीकार किया है. दोनों भाईयों से पूछताछ जारी है. शुक्रवार को दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें