Pithoragarh NewsHighlight

तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान, पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक तस्कर अरेस्ट

पिथौरागढ़ पुलिस अवैध शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाये हुए है. इसी क्रम में पुलिस ने पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

पिथौरागढ़ पुलिस कप्तान रेखा यादव के निर्देसग में पुलिस ने यह कार्रवाई की गई. नाचनी के थानाध्यक्ष मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हरडिया बैण्ड के पास चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान पुलिस ने इन्द्र राम पुत्र शेर राम निवासी ग्राम वासगुन (भैसखाल) को पांच लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. एसपी रेखा यादव ने कहा कि अवैध शराब तस्करों के खिलाफ इस तरह के अभियान निरंतर जारी रहेंगे. जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें