EntertainmentHighlight

Pushpa 2 के प्रीमियर में अल्लू अर्जुन की झलक के लिए आउट ऑफ कंट्रोल हुई स्थिति, भगदड़ में दो की मौत

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2 The Rule) का दर्शको के बीच काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिल रहा है। बता दें कि बीते दिन आधी रात को फिल्म पुष्पा 2 का हैदराबाद के आरटीसी चौराहे स्थित संध्या थिएटर में प्रीमियर रखा गया था। इसमें फिल्म के मुख्य कलाकार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना भी इस प्रीमियर में शामिल हुए थे। ऐसे में अपने चहेते कलाकार को देखने के लिए भारी संख्या में लोग वहां पहुंचे। जिसके चलते भगदड़ में दो की मौत (Pushpa 2 Tragedy) होने की भी खबर सामने आ रही है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। हालात काबू करने लिए पुलिस द्वारा लाढीचार्ज किया गया।

Pushpa 2 के प्रीमियर में मची भगदड़ से दो की मौत

Pushpa 2 The Rule के प्रीमियर में भगदड़ में मरने वालों में एक महिला भी थी। 39 साल की रेवती दिलसुकनगर की रहने वाली थी। जो अपने पति भास्कर औऱ दो बेटों के साथ स्क्रीनिंग में शामिल होने आई थी। थिएटर से बाहर निकलने पर भगदड़ मच गई। खबरों की माने तो अल्लू अर्जुन की झलक के लिए फैंस थिएटर की तरफ बढ़े।

जिससे बाहर जाने वालों को धक्का लगा। इसी में रेवती और उनका बेटा श्री तेज बेहोश हो गया। तुरंत ही दोनों को सीपीआर देकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बेटे की हालत गंभीर है तो वहीं रेवती ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा घायल हुए एक और व्यक्ति की अस्पताल में मौत होने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में भगदड़ के चलते दो लोगों की जान चली गई है। तो वहीं एक घायल है।

घटना स्थल पर मची अफरा-तफरी

वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अल्लू अर्जुन के इवेंट पर आने के बाद स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल हो गई। घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लाठीचार्ज का भी सहारा लिया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई। साथ ही थिएटर के गेट भी बंद कर दिए। भीड़ को काबू करने के लिए अतिरिक्त बल बुलाया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें