Dehradun NewsHighlight

ऋषिकेश में नहाने के दौरान नदी में डूबा युवक, SDRF ने किया शव बरामद

ऋषिकेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. नहाने के दौरान एक युवक नदी में डूब गया. मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने युवक का शव बरामद कर लिया है.

ऋषिकेश में नहाने के दौरान नदी में डूबा युवक

मृतक की पहचान जितेंद्र सिंह (32) के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार रायवाला के अंतर्गत गीता कुटीर के पास जितेंद्र अपने दो साथियों के साथ पहुंचा था. नहाने के दौरान अचानक जितेंद्र डूबने लगा.

SDRF ने किया शव बरामद

सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने जितेंद्र का शव 20 से 25 फीट की गहराई से बरमाद कर लिया है.



Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें