Dehradun NewsHighlight

IMA POP : इस दिन होने जा रही है POP, कैडेट्स ने शुरू की रिहर्सल

आईएमए (IMA) में पासिंग परेड का आयोजन 14 दिसंबर को होने जा रहा है. पासिंग आउट परेड (POP) से पहले अकादमी में कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई है.

14 दिसंबर को देश को मिलेंगे जाबांज अफसर

देश को जल्द ही जाबांज अफसरों की टोली मिलने जा रही है. 14 दिसंबर को आईएमए में पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाएगा. जिसमें शिरकत कर देश-विदेश के जेंटलमैन कैडेट बतौर अधिकारी अपने-अपने देश की सेना का हिस्सा बनेंगे. बता दें पीओपी के लिए सेना के वरिष्ठ अधिकारी, देश-विदेश से आए लोग और कैडेट के परिजन परेड देखने देहरादून पहुंचेंगे.

POP के लिए कैडेट्स ने शुरू की रिहर्सल

मिली जानकारी के अनुसार छह दिसंबर को ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित की जाएगी. जिसमें आर्मी कैडेट काॅलेज विंग के कैडेट को डिग्री देंगे. इसके बाद एसीसी विंग के कैडेट अकादमी का हिस्सा बन जाएंगे. वहीं दस दिसंबर को डिप्टी कमांडेंट और 12 दिसंबर को कमांडेंट परेड का आयोजन किया जाना है. पीओपी के लिए कैडेट्स ने रिहर्सल शुरू कर दी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें