Pauri Garhwal NewsHighlight

नशा तस्करों पर पुलिस का प्रहार, छह लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नशा तस्करों के खिलाफ पौड़ी पुलिस अभियान चलाए हुए है. पुलिस ने छह लाख की स्मैक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिसकी कीमत छह लाख रुपए बताई जा रही है.

छह लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एसएसपी के निर्देशन में पुलिस नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कस रही है. पुलिस ने दो अलग-अलग जगह से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है. कोटद्वार क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस ने BEL रोड कोटद्वार के पास से 14 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर को दबोचा है. आरोपी की पहचान बंटी चंद्रा (28) के रूप में हुई है.

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

वहीं पुलिस ने दिल्ली फॉर्म कोडिया कैम्प कोटद्वार से भी एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. जिसकी पहचान भारद्वाज (27) रमेश नगर नजीबाबाद रोड कोटद्वार के रूप में हुई है. आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 11 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें