Nainital NewsBig News

कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे दो भाई, दम घुटने से एक की मौत

नैनीताल के रामगढ़ ब्लॉक में सुनका गांव में दो भाई कमरे में अंगीठी जलाकर सोए हुए थे. इस दौरान एक भाई की दम घुटने से मौत हो गई. जबकि दूसरा भाई बेसुध हालत में मिला.

दम घुटने से युवक की मौत

घटना रामगढ़ ब्लॉक के सुनका गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार जमील अहमद निवासी ज्वालापुर के दो बेटे रफीक अहमद (35) जहीर अहमद (33) पांच दिन पहले कारपेंटरी का काम करने के लिए सुनका आए थे. शुक्रवार रात को ठंड बढ़ी तो दोनों भाई कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए. सुबह दोनों भाई जब नहीं जागे तो उनके अन्य साथी उन्हें उठाने पहुंचे.

बेसुध हालत में मिला दूसरा भाई

दोनों भाईयों का कमरा अंदर से बंद मिला. जब अंदर से भी कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी. ग्रामीण दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो जहीर मृत हालत में मिला. जबकि रफीक बेसुध था. आनन-फानन में रफीक को अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल रफीक की हालत में सुधार बताया जा रहा है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें