EntertainmentHighlight

आज PM Modi देखेंगे विक्रांत मैसी की The Sabarmati Report, संसद भवन में स्पेशल स्क्रीनिंग

विक्रांत मैसी ने हाल ही में एक्टिंग से सन्यास लेने का ऐलान किया। जिसके बाद अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अभिनेता की हालिया रिलीज फिल्म साबरमती रिपोर्ट देखेंगे। आज इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग शाम चार बजे योगी ऑडिटोरियम में की जाएगी। ये ऑडिटोरियल संसद भवन के परिसर पर है। मोदी के साथ लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी फिल्म देखते नजर आएंगे।

पीएम मोदी का शेड्यूल

बता दें कि दोपहल करीब तीन बजे पीएम मोदी फिल्म देखने पहुंचेंगे। जिसके बाद संसद के सदस्य भी आएंगे। चार बजे फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी। जिसके बाद शाम 6.15 मिनट पर फिल्म खत्म होगी। फिल्म के बाद मोदी मूवी की स्टारकास्ट से मिलेंगे। जिसके बाद वो डिनर करेंगे और करीब सात बजे में वहां से प्रस्थान करेंगे।

The Sabarmati Report की PM Modi ने तारीफ

बता दें कि फिल्म में विक्रांत मैसी के अलावा राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा अहम भूमिका में है। 50 करोड़ के बजट में बनी फिल्म अब तक कुछ 24.1 करोड़ की ही कमाई कर पाई है। भले ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ना चली हो लेकिन फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी अच्छे रिव्यूज मिले थे। इसके अलावा इस फिल्म की खुद पीएम मोदी तारीफ कर चुके है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें