Pauri Garhwal NewsHighlight

ओवर लोडिंग और शराब पीकर वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ सख्ती, चेकिंग अभियान चलाकर काटे चालान

पौड़ी पुलिस सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाए हुए है. ओवर लोडिंग वाहनों और शराब पीकर वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही जारी है.

ओवर लोडिंग और शराब पीकर वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ सख्ती

पौड़ी पुलिस का यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कस रही है. खासकर शराब पीकर वाहन दौड़ाने वाले और ओवर लोडिंग वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के पुलिस चालान काट रही है. पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल चार वाहन चालकों के चालान काटे. पुलिस ने चारों के वाहनों को सीज कर डीएल निरस्त कर दिए हैं.

चेकिंग अभियान चलाकर काटे चालान

वहीं पुलिस ने ओवर लोडिंग कर, वाहन क्षमता से अधिक सवारी या सामान भरकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छह वाहन चालकों के चालान काटे हैं. पुलिस के अनुसार पांच चालकों के कोटद्वार और एक का पैठाणी में चालान किया है. पुलिस का यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें