Dehradun NewsBig News

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे cm, अधिकारियों से ली जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे (Delhi-Dehradun Expressway) के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली.

Delhi-Dehradun Expressway का निरिक्षण करने पहुंचे सीएम धामी

निरीक्षण के दौरान सीएम ने सीएम धामी ने अधिकारियों से एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी ली. बता दें इस प्रोजेक्ट में एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है, जो वन्यजीवों की सुरक्षा और उनकी आवाजाही को मुक्त और पूर्ण तरीके से सुरक्षित बनाएगा.

ढाई घंटे में पूरा होगा देहरादून से दिल्ली का सफर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे, इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण परियोजना है. इस एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दिल्ली-देहरादून यात्रा मात्र ढाई घंटे में पूरी की जा सकेगी. इस प्रोजेक्ट से उत्तराखण्ड की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आने के साथ ही पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें