Haridwar NewsBig News

समुदाय विशेष के युवक ने हाथ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया खून!, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार के रुड़की में उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर के अंदिर शिवलिंग में खून लगा मिला. ग्रामीणों के अनुसार उस समय मंदिर में समुदाय विशेष का युवक मौजूद था. जिसने अपना हाथ काट कर शिवलिंग में खून चढ़ाया है. पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर युवक को हिरासत में ले लिया है.

समुदाय विशेष के युवक ने हाथ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया खून!

मामला रुड़की के जौरासी गांव का है. संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने रविवार शाम मुस्लिम समुदाय के युवक को मंदिर से निकलता देखा. ग्रामीणों ने जब उससे मंदिर आने का कारण पूछा तो युवक घबरा कर वहां से भागने लगा. ग्रामीणों ने युवक को पकड़ कर उससे मंदिर आने का कारण पूछा तो युवक ने बताया कि उसने शिवलिंग पर मन्नत के लिए अपना खून चढ़ाया है.

पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार

ये खबर आग की तरह पूरे गांव में फ़ैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. आक्रोशित ग्रामीणों ने इलियास को पुलिस के हवाले कर दिया. इसके साथ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं. मामले को लेकर अंकित सैनी पुत्र गोपीचंद ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है. मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें