Dehradun NewsBig News

सीएम धामी ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ, 13 जिलों से आए खिलाड़ियों के उत्साह को सराहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में स्थित युवा कल्याण निदेशालय में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2024 का शुभारंभ किया. इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ खेल मंत्री रेखा आर्य, खेल सचिव अमित सिन्हा और स्थानीय विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे.

सीएम धामी ने किया खेल महाकुंभ का शुभारंभ

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2024 का शुभारंभ किया. राज्य स्तरीय इस खेल महाकुंभ में प्रदेश के 13 जनपदों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री धामी ने सभी खिलाड़ियों की ऊर्जा और उत्साह की सरहाना की.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगा आरक्षण

बता दें मंत्री रेखा आर्य ने ऐलान किया था कि खेल महाकुंभ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी प्रदेश में खिलाड़ियों को मिलने वाले 4% आरक्षण से जोड़ा जाएगा. विभाग की ओर से इसे लेकर प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है. जल्द ही इसे लागू भी किया जाएगा. बता दें खेल महाकुंभ में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 1100 के क़रीब बालिकाएं प्रतिभाग कर रही हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें