Udham Singh Nagar NewsBig News

रुद्रपुर पहुंचे कुमाऊं कमिश्नर, कलेक्ट्रेट परिसर में लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाने के दिए निर्देश

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत एक दिवसीय दौरे पर उधम सिंह नगर के जिला मुख्यालय रुद्रपुर पहुंचे. इस दौरान कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए.

कलेक्ट्रेट परिसर में लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाने के दिए निर्देश

बैठक के बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रुद्रपुर कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परिसर में लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाने के निर्देश दिए. कमिश्नर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विकास कार्य को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में अवस्थापन विकास समिति की बैठक की गई. जिसमें रुद्रपुर से गुजरने वाले हाइवे के चौड़ीकरण को लेकर संस्तुति दी गई है.

ओपन जिम को दी मंजूरी

कुमाऊं कमिश्नर ने बताया 29 करोड़ के स्टीमेट को बनाया गया था. उसको अप्रूव किया गया है. इसके अलावा किच्छा बस स्टैंड और खटीमा बस स्टैंड के निर्माण काम को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया गया है. शहर में पांच जगह खुलने वाले ओपन जिम को मंजूरी दी गई है. रुद्रपुर शहर में होने वाले पार्किंग निर्माण काम को भी बैठक में स्वीकृति दी गई है. सभी अधिकारियो को छोटे छोटे प्रोजेक्ट बनाकर बैठक में लाने के निर्देश दिए हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें