Big NewsNainital News

मां के निधन पर बेटे आ रहे थे घर, रास्ते में गाड़ी हुई हादसे का शिकार, एक की मौत व चार घायल

उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं रहे रहा है। शनिवार सुबह रामनगर में दर्दनाक हादसे में एक की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली से चौखुटिया जा रहा एक बोलरो वाहन शनिवार की तड़के मोहान फैक्ट्री के आगे एनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौत हो गई।

मोहान फैक्ट्री के आगे नाले में गिरा बोलेरो वाहन

शुक्रवार को मां के निधन का समाचार मिलने पर चौखुटिया के भैल्टा गांव के रहने वाले पूरन सिंह पुत्र धन सिंह मनराल अपने गांव जा रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक पूरन सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनके साथ उनके तीन भाई भोपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, आनंद सिंह भी घर को जा हे थे। रात को सभी दिल्ली से चौखुटिया निवासी बोलेरो चालक भीम सिंह के साथ चौखुटिया के लिए निकले। लेकिन रास्ते में ही उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

हादसे में एक की मौत व चार घायल

दिल्ली से सभी रात करीब डेढ़ बजे रामनगर पहुंचे। जिसके बाद सुबह चार बजे रामनगर से चौखुटिया के लिए निकले। लेकिन आईएमपीसीएल फैक्ट्री से आगे कफलगाड़ी नाले पर ओवरटेक करते समय बोलरो नाले में गिर गई।

साथ चल रहे वाहनों में मौजूद लोग घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने चालक भीम सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य चार पूरन सिंह, भोपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह और आनंद सिंह घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची और मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें