38वें नेशनल गेम्स की तारीख पर संशय खत्म, यहां जानें कब होंगे National games

38वें नेशनल गेम्स की तारीख पर संशय खत्म हो गया है. राज्य की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हमारा प्रदेश 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेल करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
38वें नेशनल गेम्स की तारीख पर संशय खत्म
उत्तराखंड सरकार की नेशनल गेम्स की तैयारियों को देखने के बाद तारीख को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी. लेकिन खेल मंत्री रेखा आर्या ने एक बार फिर दोहराया कि राष्ट्रीय खेलों के ऐतिहासिक और सफल आयोजन के लिए उत्तराखंड राज्य पूरी तरह से तैयार है.
जानें कब होंगे National games
रेखा आर्या ने आज उन्होंने ACEO राष्ट्रीय खेल सचिवालय, निदेशक खेल विभाग को यह निर्देशित किया कि भारतीय ओलंपिक संघ को यह सूचित किया जाए कि 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने के लिए राज्य की तैयारी पूरी है.
National games के लिए उत्तराखंड तैयार : मंत्री
इसी क्रम में आज भारतीय ओलंपिक संघ को email के माध्यम से यह सूचित किया गया है कि उत्तराखंड राज्य 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 के बीच राष्ट्रीय खेलों का आयोजन करने के लिए तैयार है. खेल मंत्री ने कहा कि हम इस आयोजन की मेजबानी करेंगे और हमारा उत्तराखंड हर मानक पर खरा साबित होगा.