HighlightHaridwar News

बंद घरों मे चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार, ऐसे देते थे वारदातों को अंजाम

रूड़की की कोतवाली गंगनहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बंद घरों में हो रही चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बंद घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

बंद घरों मे चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार

रूड़की पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की लाइसेंसी रिवॉल्वर, दस जिंदा कारतूस सहित लाखों रूपए की ज्वैलरी बरामद कr है। एसएसपी ने बताया कि दोनो आरोपी अनपढ़ हैं और इन में से एक आरोपी पहले भी चोरी के मामले में देहरादून में जेल भी जा चुका है।

चोरी किया गया सामान भी बरामद

कोतवाली रूड़की में खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि 21 नवंबर को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आर्य विहार गणेशपुर में शादी समारोह में गए सुरक्षाकर्मी के घर में अज्ञात चोंरो ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर मकान मालिक का लाइसेंसी रिवाल्वर, सोने-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी की थी।

पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल को आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए कई संदिग्धों से पूछताछ की गई। जिसके बाद घटना में शामिल दोनो आरोपियों मौहम्मद नईम और मनदीप को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों ने कलियर क्षेत्र में भी बंद मकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर दोनों चोरी की घटनाओं में चोरी किए गए सामान को बरामद किया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें