highlightHaridwar

लक्सर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी करवाई, दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार

प्रदेश में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लगातार नशे के तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी बीच लक्सर पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी करवाई देखने को मिली है। पुलिस ने दो स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

लक्सर में दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार

लक्सर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार किया है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की जिसमें दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 13 पॉइंट 91 ग्राम अवैध स्मैक सहित इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

हरिद्वार के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी हरिद्वार के रहने वाले हैं। दोनों की पहचान सुधीर और महताब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत एसएसपी के निर्देश पर लक्सर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button