Nainital NewsBig News

गैंगस्टर नीरज बवाना का चेला बताकर युवक फैला रहा था गांव में दहशत, पुलिस ने किया अरेस्ट

नैनीताल पुलिस ने खुद को गैंगस्टर नीरज बवाना का चेला बताकर गांव में दहशत फ़ैलाने वाले युवक को अरेस्ट किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा भी बरामद किया है.

गैंगस्टर नीरज बवाना का चेला बताकर फैला रहा था दहशत

बेतालघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि ग्राम धनियाकोट में दिल्ली से लौटकर आया एक युवक गांव वालों को धमकाने के लिए गैंगस्टर नीरज बवाना का चेला बताकर धमका रहा था. मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने आरोपी युवक को घिरोली पुल के पास चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने किया अरेस्ट

आरोपी की पहचान दीपक सिंह जलाल (29) पिता पूरन सिंह जलाल, निवासी धनियाकोट के रूप में हुई है. आरोपी दीपक गैंगस्टर नीरज बवाना का चेला बताकर गांव में भौकाल बनाने की कोशिश कर रहा था. मामले को लेकर नैनीताल के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कहा कि समाज में भय और अराजकता फैलाने की कोशीश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

कौन है गैंगस्टर नीरज बवाना ?

गैंगस्टर नीरज बवाना हत्या, हत्या के प्रयास, फिरौती समेत कई मामलों में आरोपित पिछले कई सालों से दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है. बवाना दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय हैं. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और नीरज दोनों एक-दूसरे के जानी दुश्मन है, बावजूद इसके दोनों ही तिहाड़ जेल में बंद हैं. नीरज गैंग में कई शूटर हैं, जबकि करीब 100 बदमाश प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जूड़े हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें