UttarakhandHighlight

सस्ता गल्ला विक्रेताओं में महिलाओं को मिलेगी प्राथमिकता, मंत्री ने दिए निर्देश

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मामलों की मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की बैठक हुई. बैठक में मंत्री ने कैबिनेट द्वारा पूर्व में दी गई मंज़ूरी पर अधिकारियों से जानकारी ली.

मुफ़्त गैस रीफ़िलिंग की मंज़ूरी की ली जानकारी

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा बैठक में कैबिनेट द्वारा पूर्व में दी गई मुफ़्त गैस रीफ़िलिंग की मंज़ूरी की प्रगति की जानकारी ली. इसके अलावा मंत्री ने सरकार द्वारा संचालित नमक पोषण योजना, एनएफ़एसए के तहत राशन वितरण की मौजूदा स्थिति और सस्ता गल्ला विक्रेताओं के मुनाफे और भाड़ा भुगतान सम्बन्धी विषयों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा की.

निशुल्क गैस रिफिलिंग के लिए किया जाए आदेश जारी

मंत्री रेखा आर्या ने मुफ़्त गैस रीफ़िलिंग के लिए विभाग को जल्द से जल्द शासनादेश जारी कर इस योजना के लाभार्थियों के खातों में सबसिडी डीबीटी करने के लिए निर्देशित किया. वहीं मंत्री ने एनएफ़एसए के तहत डोर स्टेप डिलीवरी करने वाले राशन ठेकेदारों का ढुलान भाड़े के भुगतान को सरकार को अपने स्तर से करने के लिए कहा है. ताकि समय रहते राशन ठेकेदारों का भुगतान हो सके.

सस्ता गल्ला विक्रेताओं में महिलाओं को दी जाए प्राथमिकता

मंत्री रेखा आर्या ने भारत सरकार से मिलने वाले भुगतान राशि को सरकार में निहित किया जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है. इसके अलावा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में बनाई जा रही सस्ता गल्ला विक्रेताओं के लिए आवंटन में महिलाओं को आरक्षण सम्बन्धी योजना और सस्ता गल्ला के रिक्त पदों में महिलाओं को प्राथमिकता देने के लिए प्रस्ताव तैयार करने के लिए निर्देशित किया.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें