Dehradun NewsBig News

देहरादून में सड़क हादसा, बारातियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, 12 लोग घायल

देहरादून के डोईवाला में बारातियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में बस 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं.

बारातियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार

हादसा गुरुवार का बताया जा रहा हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बस टोल प्लाजा लच्छीवाला के पास हादसे का शिकार हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची. बताया जा रहा हैं बस दिल्ली से नेहरूग्राम बारात में आए लोगों को लेकर पहुंची थी.

एक महिला की हालत गंभीर

शादी होने के बाद बस आज 30 बारातियों को लेकर वापस दिल्ली जा रही थी. इस दौरान बस टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में बस में सवार महिला मंजू (55) को गंभीर चोट आई हैं. जबकि 11 लोगों को साधारण चोटें आई है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है. हादसे की वजह बस के ब्रेक फेल होन बताई जा रही है.

घायलों का विवरण

  • नरेन्द्र वंसवाल (40) दिल्ली
  • चन्द्रवती (40) दिल्ली
  • वैशनवी (11) दिल्ली
  • दीपक कुमार (44) दिल्ली
  • अन्जू (36) दिल्ली
  • सानवी (13) दिल्ली
  • नवीन (22) दिल्ली
  • राजेन्द्र प्रसाद (46) दिल्ली
  • निवांश (5) दिल्ली
  • बबलू (36) दिल्ली
  • सुमित (38) दिल्ली
  • मंजू उम्र (44) दिल्ली

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें